Saturday, November 30, 2013

PRESS RELEASE HINDI 30.NOV.2013

प्रेस विज्ञप्ति 

प्रो जगदीश मुखी विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री, दिल्ली सरकार एवं भाजपा उम्मीदवार ने आज अपनी जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के लाव लस्कर के साथ पदयात्रा कर मतदाताओं से संपर्क किया एवं बैठक की।  जनकपुरी क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन प्राप्त करते हुये मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से प्रो मुखी ने कहा कि कोंग्रेसी मुख्यमंत्री दिल्ली में विकास की जिस रफ्तार की बड़ी -बड़ी बाते करती हैं, जैसे मेट्रो रेल, पोलिओं उन्मूलन की शुरुआत आदि वे सारे कार्य भारतीय जनता पार्टी 1993 -98  के कार्यकाल में शुरू किया था।  नये कार्य के सृजन में कोंग्रेस की सरकार फिसड्डी साबित हुई हैं।  प्रो मुखी ने स्मरण कराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 1993 - 98  के शासनकाल में जो अभूतपूर्व कार्य किये  वो निम्न हैं।  

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में कई प्रमुख कार्य किये जिनमें दिल्ली की योजना राशि में देश के इतिहास में सर्वाधिक वृद्धि।  दिल्ली में गौ हत्या पर रोक।  प्रत्येक विधायक की संस्तुति पर एक लाख रुपया।  देश के इतिहास में पहली बार 36 वस्तुओं पर से बिक्री कर समाप्त किया तथा 63 वस्तुओं पर बिक्री कर कम करने के बावजूद सरकार के बिक्री पर राजस्व में 27 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी।  लाटरी पर प्रतिबंध लगाकर दिल्ली कि जनता को लाटरी के अभिशाप से मुक्ति दिलाई। इंद्रप्रस्थ विश्वविधालय की स्थापना कर रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया।  शराब के सार्वजनिक विज्ञापनों पर पर्तिबंध लगाकर और 18 धार्मिक त्योहारों को ड्राई डे घोषित कर नशे के खिलाफ अभियान चलाया।  दिल्ली में मेट्रो रेल परियोजना को लाया गया।  60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धो को 200 रुपये पेंशन।  पोलियों अभियान को दिल्ली से मेट्रो प्रारंभ हुआ और पुरे देश में ही नहीं विश्व में भी विशेष स्थान दिलाया।  ब्लू साइन बोर्ड।  दिनांक 12 . 06 . 1998 को 5 राज्यों में जल समझौता।  निगम बोध घाट पर गंगा, यमुना जल से अंतिम स्नान की व्यवस्था की गई।  वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अखिल भारतीय विज्ञान संस्थान के पास फ्लाई ओवर तथा आश्रम चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण के आलावा निजामुदीन स्थित्त  भारत जापान फ्रेंडशिप ब्रिज का निर्माण, नॉएडा टोल ब्रिज का निर्माण। 5 नए कॉलेज खोले गए। यमुना विकास बोर्ड का निर्माण। 1071 अनधिकृत  कॉलोनी को पास करने की संस्कृति। किसानो की जमीन का मुआवजा 3 गुना दिलाया। दिल्ली में 9 राजस्व जिलों का गठन। दिल्ली में 2 बड़े बस टर्मिनल सराय काले खां और  आनंद विहार का निर्माण। दिल्ली के गांवों के लिए मिनी मास्टर प्लान।  बोर्ड का गठन। ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण। मुख्यमंत्री कार्यालय को लोकायुक्त के दायरे में लाया गया। 5 वर्षो में एक भी दंगा नही हुआ। दिल्ली के बजट 980 करोड़ से बढाकर 2700 करोड़ रूपया किया गया। झुग्गी बस्तियों में  रहने वालों के लिए 15 रुपये में 1 पॉइंट और 30 रूपए में 2 पॉइंट के बिजली कि व्य़वस्था। 8 लाख लोगों को राशन कार्ड। दिल्ली में मजदूरों का वेतन  सबसे अधिक। दिल्ली में पोलिओ अभियान के अतिरिक्त मातृ सुरक्षा और हियरिंग पॉवर अभियान। दिल्ली में एक फ्लोर के अतिरिक्त निर्माण कि अनुमति। दिल्ली में सबवे पैदल पार पथ का निर्माण। 15 फ्लाईओवर के निर्माण प्रारम्भ कराया गया। बड़े पैमाने पर पार्को का निर्माण, बड़े पैमाने पर दिल्ली की सड़कें चौड़ी करने का कार्य। पानी के टैंकर की संख्या 325 से बढाकर 1200 और गहरे नलकूपों की संख्या 450 से बढ़ाकर 4000। ट्यूबवेल कि संख्या 600 से बढाकर 1630 । इलेक्ट्रिसिटी 1600  मेगावाट से बढ़ाकर 2400 । दिल्ली देहात में बिजली की सुविधा के लिए केबल डाली गई। दिल्ली के गावों का लाल डोरा बढ़ाया गया। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के लिए 60 मोबाइल डिस्पेंसरी खोली गई। दिल्ली के टोटल बजट का 10 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय। 12वीं तक फ्री शिक्षा की गई। दिल्ली में अपना रिक्रूटमेंट बोर्ड का निर्माण। दिल्ली के रिहायशी क्षेत्रो में कार्य कर रही औद्योगिक इकाइयों को औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन। दिल्ली में महिला कमिशन। धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए कमेटी का निर्माण। फ्रीडम फ़इटर्स कि पेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि आदि आदि। 

 कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी जनता जान चुकी है और वह अब इन झूठी, हवाई एवं फर्जी घोषणाओ के भ्रमजाल में नहीं आने वाली और इसका उचित जवाब आने वाले 4 दिसंबर को विधानसभा में देने को तैयार है और श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं डॉक्टर हर्षवर्धन के नेतृत्व में देश और दिल्ली सोंपने को तैयार है। 

नरेन्द्र चावला 
मीडिया प्रभारी       

No comments:

Post a Comment