Wednesday, November 27, 2013

PRESS RELEASE HINDI 27.NOV.2013

   प्रेस विज्ञप्ति 

प्रो मुखी ने मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं  को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और देश की जनता अभी प्याज की बढे हुये दामों से उबर भी नहीं पाये हैं कि टमाटर की अचानक बढ़ती कीमतों ने जनता को बेहाल कर दिया जिसके लिए मुनाफाखोर और दिल्ली सरकार दोषी है क्योंकि दिल्ली की मंडियों पर दिल्ली सरकार का कोइ अंकुश ही नहीं है।  यदापि दिल्ली की मुख्य मंडियों मॅ कांग्रेस की मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्त किया हुआ है और वह केवल अपना स्वार्थ साधन कर रहे हैं और जनता की उन्हें कतई चिन्ता नहीं है और टमाटर की कीमतें एकाएक पिछले कुछ दिनों में बढ़कर 80 रूपए किलो पर पहुंच गई हैं।

प्रो मुखी ने कहा कि जब 1998 में प्याज के भाव बढे थे तो कंग्रेसी नेता गले में प्याज की मालाएं डाल कर गली -गली घूमे थे।  उस विधान सभा चुनाव में आधिकांश कांग्रेस के उम्मीदवार प्याजी एम. एल. ए बन गए थे।  परन्तु अब चुनावी माहौल में सारे कांग्रेसी चुप्पी साधे  बैठे हैं।

प्रो मुखी ने कहा कि जब जब दिल्ली की कांग्रेसी मुख्यमंत्री किसी भी मसला, चाहे वह ट्रांसपोर्ट का हो , कानून व्यवस्था का हो, पानी का हो, बिजली का हो वह केंद्र पर पते डालकर अपना पल्लू झाड़ लेती रही है।  जबकि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार है और उस केंद्र सरकार के साथ ही कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी इन सब समस्याओं की जिम्मेवारी से बची नहीं रह सकती।

प्रो मुखी ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी के भेद से भलीं भांति परिचित हो गई है और 4 दिसंबर को जनता सब समस्याओं के लिए कांग्रेस को उचित जवाब देने को तैयार है।

नरेंद्र चावला
मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment