Monday, November 18, 2013

PRESS RELEASE HINDI 18NOV2013

प्रेस विज्ञप्ति 
 
प्रो जगदीश मुखी, विधायक एवं पूर्व वित् मंत्री, दिल्ली सरकार एवं भा जा पा उमीदवार ने आज अपनी जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर ११८ के भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद सी ६ ऐ, सी ६ बी, एवं डेसू कालोनी में पदयात्रा की।  जिसमे वहाँ की स्थांनीय  निगम पार्षद श्रीमती रजनी ममतानी एवं मंडल अध्यक्ष नवीन वाही के अलावा   स्थानीय  वेल्फेयर एसोसिएशनों    के पदाधिकारी जिनमें शम्मी कपूर, मुकेश बम्बानी और भारत भूषण सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
प्रो मुखी ने कहा कि राजधानी कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार हो गयी है और बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और जमाखोरों का हर तरफ राज कायम हो गया है।  दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जो कि सारवजनिक रूप से प्रकट है।  दिल्ली और केंद्र दोनों में कांग्रेस पार्टी का शासन होने के बावजूद भीषण महंगाई, भयंकर भ्रष्टाचार, पानी, बिजली कि कमी और उनकी दरों में कई गुना बढ़ोतरी से मचा हाहाकार कांग्रेस सरकार की देन है।  दिल्ली में कांग्रेस का १५ वर्ष से शासन है।  इस काल में हज़ारों बलात्कार के अपराध हुए हैं। देश व विदेश में दिल्ली बलात्कारों कि राजधानी (Rape Capital) बार बार  गयी।  दिल्ली में हज़ारों शराब की दुकानें खोल दी गयी हैं। शाम होते ही हज़ारों जगह पर  शराब  की बिक्री शुरू हो जाती है जहाँ से धुत होकर असामाजिक तत्व अपराध करने निकल पड़ते हैं। 
 
प्रो मुखी ने कहा कि दिल्ली बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं है ।  अगर दिल्ली में गायब होने वाले बच्चों की तुलना पूरे देश से तो यह राष्ट्रीय औसत का ८ फीसदी है, जो कि दिल्ली के मासूमों के लिए खतरे की घंटी है।  दिल्ली में किस तरह से नरपिशाच मानव अंग तस्करी में लगे हुए हैं और भोली भाली बच्चियों को बहला फुसला कर दिल्ली लाने के बाद शादी के बहाने देह व्यापार  में    धकेलने व शादी के बहाने उनकी खरीद फरोख्त का धंदा हो रहा है।  बच्चों से भीख मंगवाने,   उनके अंगों का प्रत्यर्पण के लिए निकालने के लिए धंधा भी खूब चल रहा है।  दिल्ली के किसी भी चौराहे पर, लाल बत्ती पर बच्चे भीख मांगते मिल  जायेंगे।  यह दृश्य विदेशियों के समक्ष भारत कि छवि धूमिल कर रहे हैं जिससे हम कहाँ से दिल्ली को पेरिस बनाने के कांग्रेस के झूठे वायदों को स्वीकार कर सकते हैं?
 
अंत में प्रो मुखी ने इंतज़ार का वक़्त समाप्त होने और आने वाले ४ दिसंबर को कांग्रेस को उनकी नाकामी के लिए सबक सिखाने को तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की। 
 
नरेंदर चावला 
मीडिआ प्रभारी 
   
 

No comments:

Post a Comment