Monday, November 18, 2013

PRESS RELEASE HINDI 18NOV2013

प्रेस विज्ञप्ति 
 
प्रो जगदीश मुखी, विधायक एवं पूर्व वित् मंत्री, दिल्ली सरकार एवं भा जा पा उमीदवार ने आज अपनी जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर ११८ के भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद सी ६ ऐ, सी ६ बी, एवं डेसू कालोनी में पदयात्रा की।  जिसमे वहाँ की स्थांनीय  निगम पार्षद श्रीमती रजनी ममतानी एवं मंडल अध्यक्ष नवीन वाही के अलावा   स्थानीय  वेल्फेयर एसोसिएशनों    के पदाधिकारी जिनमें शम्मी कपूर, मुकेश बम्बानी और भारत भूषण सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
प्रो मुखी ने कहा कि राजधानी कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार हो गयी है और बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और जमाखोरों का हर तरफ राज कायम हो गया है।  दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जो कि सारवजनिक रूप से प्रकट है।  दिल्ली और केंद्र दोनों में कांग्रेस पार्टी का शासन होने के बावजूद भीषण महंगाई, भयंकर भ्रष्टाचार, पानी, बिजली कि कमी और उनकी दरों में कई गुना बढ़ोतरी से मचा हाहाकार कांग्रेस सरकार की देन है।  दिल्ली में कांग्रेस का १५ वर्ष से शासन है।  इस काल में हज़ारों बलात्कार के अपराध हुए हैं। देश व विदेश में दिल्ली बलात्कारों कि राजधानी (Rape Capital) बार बार  गयी।  दिल्ली में हज़ारों शराब की दुकानें खोल दी गयी हैं। शाम होते ही हज़ारों जगह पर  शराब  की बिक्री शुरू हो जाती है जहाँ से धुत होकर असामाजिक तत्व अपराध करने निकल पड़ते हैं। 
 
प्रो मुखी ने कहा कि दिल्ली बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं है ।  अगर दिल्ली में गायब होने वाले बच्चों की तुलना पूरे देश से तो यह राष्ट्रीय औसत का ८ फीसदी है, जो कि दिल्ली के मासूमों के लिए खतरे की घंटी है।  दिल्ली में किस तरह से नरपिशाच मानव अंग तस्करी में लगे हुए हैं और भोली भाली बच्चियों को बहला फुसला कर दिल्ली लाने के बाद शादी के बहाने देह व्यापार  में    धकेलने व शादी के बहाने उनकी खरीद फरोख्त का धंदा हो रहा है।  बच्चों से भीख मंगवाने,   उनके अंगों का प्रत्यर्पण के लिए निकालने के लिए धंधा भी खूब चल रहा है।  दिल्ली के किसी भी चौराहे पर, लाल बत्ती पर बच्चे भीख मांगते मिल  जायेंगे।  यह दृश्य विदेशियों के समक्ष भारत कि छवि धूमिल कर रहे हैं जिससे हम कहाँ से दिल्ली को पेरिस बनाने के कांग्रेस के झूठे वायदों को स्वीकार कर सकते हैं?
 
अंत में प्रो मुखी ने इंतज़ार का वक़्त समाप्त होने और आने वाले ४ दिसंबर को कांग्रेस को उनकी नाकामी के लिए सबक सिखाने को तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की। 
 
नरेंदर चावला 
मीडिआ प्रभारी 
   
 

Thursday, November 14, 2013

Press Release 14.11.13 English

PRESS RELEASE


Today, Havan was being organised for the inaugration of Bhartiya Janta Party JanakPuri Vidhansabha Election Office. After having the having done, Prof. Mukhi visited C4E, C4F, C4G and C4H Block, Janakpuri.
 
In the evening, he visited C, E and F Block, Jeewan Park.
 
During his tour, Prof. Mukhi was accompanied by the BJP Councillors Smt. Rajni Mamtani and Sh. Anil Sabharwal.  
 
Residents of C4E, C4F, C4G & C4H, janakpuri thanked Prof. Mukhi for the construction of designer gates in their area.
 
Also, residents of C, E & F Block, Jeewan Park thanked Prof. Mukhi for the works done in their area.
 
Sh. Naveen Wahi, Sh. Yudhvir Singh, Sh. Narender Kumar, Sh. Vipin Gupta, Sh. Jagdish Sharma and many other workers were also present during his campaign.

                                                                                                 Narender Chawla
                                                                                               Media Co-ordinator

PHOTOS






PRESS RELEASE 14 NOV2013

प्रेस विज्ञप्ति 

भारतीय जनता पार्टी जनकपुरी चुनाव कार्यालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि आज सुबह भा जा पा जनकपुरी विधान सभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया । इस उपलक्षय पर हवन  का आयोजन किया गया।

जनकपुरी  विधानसभा क्षेत्र से भा जा पा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता प्रो जगदीश मुखी एवं निगम पार्षद श्रीमती रजनी ममतानी एवं श्री अनिल सभरवाल ने आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के सी ४ ई , सी ४ एफ, सी ४ जी सी ४ एच ब्लाक जनकपुरी का दौरा किया । शाम को सी, ई एवं एफ ब्लाक जीवन पार्क में भी जन संपर्क किया। 

सी ४  ई, सी ४ एफ, सी ४ जी, एवं सी ४  एच जनकपुरी क्षेत्रवासियों ने प्रो मुखी को अपने ब्लाक में डिज़ाइनर गेट बनवाने  के लिए धन्यवाद किया। 

जीवनपार्क के क्षेत्रवासियों एवं वहाँ के आर डब्लू ए  ने प्रो मुखी को अपने क्षेत्र में सीवर डलवाने, नालियां एवं सड़क बनवाने के कार्ये पूर्ण कराने के लिए आभार व्यक्त किया। 

उनके साथ श्री नवीन वाही , श्री युधवीर सिंह , श्री नरेंदर कुमार , श्री विपिन गुप्ता , श्री जगदीश शर्मा एवं अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


                                                                                              नरेंदर चावला
                                                                                         मीडिआ कोऑर्डिनेटर


 

 

Wednesday, November 13, 2013

PRESS RELEASE_ 13NOV2013

प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी जनकपुरी चुनाव कार्यालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बतलाया कि जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भा जा पा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय विधायक प्रो जगदीश मुखी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र के सी ब्लाक , जनकपुरी एवं सीतापुरी पार्ट- में घर घर जाकर क्षेत्रवासियों से जनसम्पर्क किया प्रो मुखी ने प्रातः सनातन धर्म मंदिर एवं राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान् का आशीर्वाद लेकर आज कि पदयात्रा आरम्भ की गई। सी ब्लाक जनकपुरी के आर डब्लू के पदाधिकारियों एवं ब्लाक वासियों ने सी ब्लाक में डिज़ाइनर गेट बनाने के लिए प्रो मुखी का आभार व्यक्त किया सीतापुरी वासियों ने अपने क्षेत्र में प्रो मुखी का भव्य स्वागत किया और सीतापुरी इलाके में कराये गए प्रो मुखी द्वारा तीन अहम् निम्नलिखित कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रो मुखी का आभार व्यक्त किया।
· सीतापुरी में सीवर बिछाने का कार्य लगभग संपन्न।
· सीतापुरी में लगभग करोड़ कि लागत से समुदाय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर।
· सीतापुरी में विधायक फण्ड से लगभग १० लाख देकर हाई टेंशन वायर को हटाने का कार्य संपन्न।
इस कार्येक्रम में बलराज सोलंकी, मलकीत सिंह, विपिन गुप्ता, एम आर वधवा , सतवीर हूडा , सुनीता नकुल ,  जगदम्बा चौहान, मास्टर चंद्रवीर, ओम प्रकाश राणा और सैंकड़ों कार्येकर्ताओं ने हिस्सा लिया । 
 
नरेंदर चौहान 
मीडिया कोऑर्डिनेटर
 
 
 

Tuesday, November 12, 2013

Press Release

प्रेस विज्ञप्ति 
 
 

प्रो जगदीश मुखी द्वारा जनसम्पर्क 
 
 
भारतीयजनता पार्टी चुनाव कार्यालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी दी कि जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से  भा जा पा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय विधायक प्रो जगदीश मुखी एवं क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती रजनी ममतानी ने आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के सी २ ए , सी २ बी , सी २ डी  ब्लाक जनकपुरी एवं महावीर एन्क्लेव पार्ट २ में घर घर जा कर जन संपर्क किया।  सभी घरों से बाहर  आकर क्षेत्र वासियों ने उन्हें अपने आशीर्वाद एवं समर्थन दिया और स्थान स्थान पर बहनों ने सजी हुई पूजा की थाली से उनका तिलक किया। पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष नवीन वाही एवं मास्टर चंद्रवीर, जिला के पदाधिकारी  भारत भूषण, संदीप जैन, नरेंदर चावला, अजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता वशिष्ठ एवं प्रवेश सिंह के साथ सैंकड़ों कार्येकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की ।   
 
                                                                                                                           नरेंद्र  कुमार              
                                                                                                                             (महामंत्री )